Sunday, July 30, 2017

भारतीय नहीं ‘विदेशी नागरिक’ हैं ये बॉलीवुड स्टार्स


बॉलीवुड में कदम रखने के लिए लोग बड़ी संख्या से विदेश से भारत का रुख करते हैं। वहीं ये जानकर आपको हैरानी होगी कि बॉलीबुड के कई ऐसे स्टार्स हैं जो सिर्फ दिखते भर भारतीय हैं, लेकिन उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण डेन्मार्क में जन्मीं हैं। लेकिन दीपिका जब एक साल की थीं तभी उनकी फैमिली इंडिया आ गई थी। दीपिका को 2015 में भारतीय नागरिता मिल गई थी। अब उनके पास इंडियन पासपोर्ट है और वो भारतीय नागरिक हैं।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ब्रिटिश नागरिक हैं। आलिया ब्रिटिश नागरिक हैं और उनके पास वहीं का पासपोर्ट और वहीं की नागरिकता है।

नरगिस फाकरी

फिल्म रॉकस्टार से 2011 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अमेरिकी मॉडल और अभिनेत्री नरगिस फाकरी का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था, उनके पिता मोहम्मद फाकरी एक पाकिस्तानी हैं, तो उनकी मां मैरी यूरोप में रहती हैं।

कैटरीना कैफ

हॉन्ग कॉन्ग में जन्मी कैटरीना कैफ के पास ब्रिटिश की नागरिकता है। कैटरीना ने 2003 में आई इरॉटिक फिल्म ‘बूम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 2005 में ‘सरकार’ में दिखाई दी। कैटरीना के पिता मौहम्मद कैफ इंडियन और मां अमेरिकन हैं।

इमरान खान

फिल्म जाने तू या जाने ना से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले इमरान खान का जन्म यू एस में हुआ था, जिसके बाद उनके पास वहीं की नागरिकता है। इमरान ने कई जगह खुद को भारतीय अमेरिकन अभिनेता लिखा हुआ है।

सनी लियोन

कनाडा मूल की एक्ट्रेस सनी लियोन को भारतीय नागरिकता मिल चुकी है। हालांकि पहले सनी लियोनी अमेरिकन थी। लेकिन उन्होंने 14 अप्रेल 2012 को इस बात की जानाकरी दी थी कि उन्हें भारतीय नागरिकता मिल चुकी है।

जैकलीन फर्नांडीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नानडिज के पास श्रीलंका की नागरिकता है। जैकलीन के पिता श्रीलंका और मां मलेशिया से हैं। 2009 में आई सुजॉय घोष की फिल्म ‘अलादीन’ से जैकलीन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया।

source: ashwaghosh.com

Saturday, July 29, 2017

चिप्स के डिब्बे में निकल आया किंग कोबरा, फिर...


'पोटैटो चिप्स' के पैकेट के अंदर चिप्स से ज्यादा हवा भरी रहती है लेकिन अब 'पोटैटो चिप्स केन' के अंदर से रंग बिरंगे जीव निकलें तो घबराइएगा मत। हो सकता है केन खोलते ही आपको इच्छाधारी नागिन और रंग बिरंगे जहरीले जीवों का दर्शन हो जाएं।

पोटैटो चिप्स की केन को खोलने पर अगर डिब्बे में से चिप्स की जगह दुनिया का सबसे जहरीला सांप निकल आए तो ये वाकया किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी होगा। दरअसल अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में कुछ ऐसा ही हुआ जहां कस्टम एजेंटों ने पोटैटो चिप्स के केन से तीन जिंदा किंग कोबरा बरामद किए हैं।

रोड्रिगो फ्रेन्को नाम के एक शख्स के पास से 2-2 फिट लंबे 3 कोबरा के अलावा तीन चीनी कछुए भी बरामद हुए हैं। जीवों से भरा ये पैकेट हांगकांग से भेजा गया था।

चिप्स पैकेट में कोबरा, कछुए और दूसरे जीवों की फौज

लोग तस्करी के लिए क्या-क्या नहीं करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर का है जहां कस्टम एजेंटों ने पोटैटो केन से तीन जिंदा किंग कोबरा बरामद किए।

इनको तस्करी कर लाया गया था। यही नहीं जब कस्टम अधिकारियों ने रोड्रिगो फ्रेन्कों की घर की तलाशी ली तो उसके घर में एक टैंक से मगरमच्छ, घड़ियाल, कई किस्म के कछुए बरामद हुए। पूछताछ में रोड्रिगो फ्रेन्को ने इस बात को स्वीकार किया कि इससे पहले वह 20 किंग कोबरा ला चुका है लेकिन ये सभी रास्ते में ही मर गए थे।

source: firkee.in

Friday, July 28, 2017

मिस्ट्री नहीं, ह्यूमन एरर्स से बना है 'बरमूडा ट्रायंगल'


बरमूडा ट्रांयगल को रहस्यमयी जगह माना जाता है। यहां बीते 70 सालों से जहाजों और विमानों के गायब होने के बाद यह अंधविश्वास पूरी दुनिया में फैला है कि यहां कोई रहस्य है। मगर, अब एक ऑस्ट्रेलियाई साइंटिस्ट ने दावा किया है कि बरमूडा ट्रांयगल में कोई रहस्य नहीं है।

क्या है डॉक्टर कार्ल का दावा?
वेबसाइट के एक बयान से डॉक्टर कार्ल क्रूजेलनेकी ने बताया कि बरमूडा ट्रांयगल में गायब हुए विमानों की संख्या उतनी ही है, जितनी दुनिया के किसी भी हिस्से में प्रतिशत के आधार पर होती है। इसका एलियंस या लापता हो गए अटलांटिस शहर के फायर क्रिस्टल से कुछ भी लेना देना नहीं है। इसके बजाय उनका मानना है कि इस क्षेत्र में गायब हुए लोगों के लिए मानवीय त्रुटि जिम्मेदार है।

क्या है बरमूडा ट्रायंगल?
बरमूडा ट्रायंगल फ्लोरिडा से प्यूरो रीको तक फैला हुआ सात लाख वर्ग किलोमीटर का समुद्री इलाका हैए जो उत्तर अटलांटिक महासागर में बरमूडा के द्वीप तक फैला है। पिछले 100 सालों में दुनिया के इस रहस्यमयी हिस्सा में कम से कम 20 विमानों और 50 जहाज लापता हो चुके हैं। इनमें करीब 1000 लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि बरमूडा ट्रांयगल एक बड़ा सात लाख वर्ग किलोमीटर के समुद्री इलाके को कवर करता है। यह समुद्र का विशेष रूप से सबसे व्यस्त पैच है। यह दुनिया के एक अमीर भाग अमेरिका के पास भूमध्य रेखा के करीब है, जहां से काफी ट्रैफिक गुजरता है। वह बातों को ध्यान में रखते हुएए जब बरमूडा ट्रायंगल से बड़ी संख्या में गुजरने वाले जहाजों और विमानों की तुलना लापता हुए विमानों और जहाजों से करेंगे, तो पाएंगे कि इस क्षेत्र के बारे में कुछ भी असामान्य नहीं है।

source: inextlive.jagran.com

Thursday, July 27, 2017

'बाबूमोशाय बंदूकबाज' के नये गाने में दिखी नवाजुद्दीन-बिदिता की गजब कैमिस्ट्री!


बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहली बार फिल्म ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ में बोल्ड सीन करते दिखाई आएंगे। फिल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज का पहला गाना बर्फानी रिलीज हो गया है। इस इंटीमेट गाने मे एक्ट्रैस बिदिता बाग भी दिखाई आ रही हैं। दोनों स्टार्स के बीच बड़े पर्दे पर अच्छी कैमिस्ट्री नजर आ रही है।

इस गाने को अरमान मलिक ने अवाज दी है। गाने को नवाजुद्दीन ने अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया। उन्होंने इसे शेयर करते हुए कैप्शन दिया- जब बाबू रोमांस करता है तो आप उसे मिस नहीं कर सकते। बर्फांनी के साथ हवाओं में प्यार को अहसास कीजिए।

बता दें कि बर्फानी को गौरव दागोवन्कर ने कंपोज किया है। वहीं गालिब असद भोपाली ने इसके बोल लिखे हैं। गाने में नवाजुद्दीन हाथों में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं और एक हार्डकोर लवर के तौर पर दिख रहें हैं और एक्ट्रेस को किस करते दिख रहें हैं।


source: rochakkhabare.com

Wednesday, July 26, 2017

प्रियंका चोपड़ा के साथ न्यूयॉर्क में हुई ऐसी हरकत, जानें किस शख्स ने किया ये हाल


जैसा की सभी जानते हैं प्रियंका चोपड़ा बॉलिवुड में बाकी सभी अभिनेत्रियों से काफी आगे निकल चुकी हैं। आज वह बॉलिवुड की जगह हॉलीवुड में अपना करियर बनाने पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। अपनी कामयाबी के चलते इस बार प्रियंका ने मैक्सिम मैगजीन के जून-जुलाई के अंक के लिए कवर पेज पर जगह बनाई है। प्रियंका ने इससे पहले भी फ्लॉन्ट मैगजीन के लिए भी फोटोशूट कराया था। बॉलिवुड में  उनका एक  प्रोडक्शन हाउस भी है।  जिसका काम उनकी मां मधु चोपड़ा देख रही हैं, और साथ ही प्रियंका भी अपने प्रोडक्शन हाउस का ध्यान अमेरिका से रखती हैं।


प्रियंका का कहना है, वह कहानी से लेकर कास्टिंग पर अपनी मुहर लगाती हैं. प्रियंका के होम प्रोडक्शन में मराठी, पंजाबी और भोजपुरी फिल्में बनाई जा रही हैं. और कई  फिल्में रीजनल बन कर रिलीज़ भी हो चुकी हैं. अब प्रियंका अपने इस प्रोडशन हाउस को हॉलीवुड में ले जाना चाहती हैं, जिसके लिए उन्होंने विषय का चयन कर लिया है.


आज के समय में प्रियंका चोपड़ा बॉलिवुड में जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक है। साथ के साथ उनकी खूबसूरती के भी काफी चर्चे हैं.कुछ ही दिन पहले रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में उन्होनें धमाल मचा कर रख दिया। हालांकि उनकी यह फिल्म ज्यादा नही चली और ना ही उनके हॉलीवुड करियर पर कोई ज्यादा असर हुआ है। फिर भी उन्होनें अभी भी हॉलीवुड फिल्मों का पीछा नही छोड़ा है।


इसके बाद वह अपनी दूसरी फिल्म ‘इंजट इट रोमाटिंक’ बनाने की तैयारी कर रही है। खबर के मुताबिक, वह इस फिल्म के अन्दर वो एक योगा एम्बेसडर इसाबेला का रोल करने जा रही हैं। प्रियंका की इस फिल्म की शूटिंग न्यूयॉर्क में शुरु भी हो चुकी है।

इसी शूटिंग के बीच एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।प्रियंका ने गुलाबी रंग की एक डीप नेक ड्रेस पहनी हुई और उनके साथ अभिनेता एडम डिवाइन भी नजर आ रहे हैं जिसको देखकर ऐसा लग रहा है जैसा शूटिंग के वक्त प्रियंका के साथ किसी ने छेड़छाड़ की है। प्रियंका की इन तस्वीरों को जब से लोगों ने देखा है तब से सोशल मीडिया पर हड़कप मच गया है।


यह फिल्म न्यूयॉर्क शहर की एक आर्किटेक्ट नटाली की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में प्रियंका को उनके रोल के मुताबिक शहर की ऊंची इमारतों के डिजाइन बनवाने की जगह कॉफी सर्व करने के लिए कहा जाता है। जहां उनका सामने एक लुटेरे आ जाता है और वह उनकी बेहोशी का फायदा उठाने लगाता है। यह तस्वीरें सिर्फ फिल्म में दर्शायी गई फोटो है। बताया जा रहा है उनकी यह फिल्म 14 फरवरी 2019 को रिलीज होगी इस फिल्म का निर्देशन स्ट्रौस श्कुलसन कर रहे हैं जबकि फिल्म की पटकथा एरिन कार्डिलो, डाना फॉक्स, कैटी सिल्बरमैन और पाउला पेल ने लिखा है.

source: fultoomasti.com

इस शख्स की हैं 25 पत्नियां और 146 बच्चे, अब अदालत सुनाएगी सजा


कनाडा की एक अदालत ने सोमवार को अपने ऐतिहासिक फैसले में देश में बहुविवाह की प्रथा पर प्रतिबंध को सही ठहराते हुए दो व्यक्तियों को बहुविवाह का दोषी ठहराया। दोषी ठहराये गये व्यक्तियों में से एक की 25 पत्नियां और 146 बच्चे हैं जबकी दूसरे की पांच पत्नियां हैं।

विंस्टन ब्लैकमोर और जेम्स मैरियन ओलेर को देश के बहुविवाह कानून के मुताबिक दोषी पाए जाने के बाद अधिकतम पांच साल जेल की सजा हो सकती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार कनाडा में यह कानून 127 वर्ष पहले लागू हुआ था। दोनों के खिलाफ आरोप तय किए जाने पर विचार के लिये बीते दो दशकों में तीन विशेष वकीलों को नियुक्त किया गया था, लेकिन वे इन चिंताओं के कारण पीछे हट गए कि बहुविवाह को प्रतिबंधित करने वाला कानून कनाडा के संविधान में प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन करता है।

वर्ष 2011 में ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने इस आशंका को खत्म कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में फैसला सुनाया था कि बहुविवाह में अंतर्निहित नुकसान धार्मिक स्वतंत्रता पर सीमाएं लगाये जाने को न्यायोचित ठहराते हैं। इस फैसले से ब्लैकमोर एवं ओलेर के खिलाफ आरोप तय करने का रास्ता साफ हो गया।

ब्रिटिश कोलंबिया सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश शेरी ऐन डोनेगन ने अपने फैसले में कहा कि मुख्य प्रतिवादी ब्लैकमोर ने अपने बहुविवाह से इनकार नहीं किया।

source: upuklive.com

Tuesday, July 25, 2017

कैटरीना ने किए मैजिकल 'पुश अप्स', हट नहीं रही लोगों की नजरें!


कैटरीना कैफ की फिल्म जग्गा जासूस अभी हाल ही में रिलीज हुई थी। फिल्म एवरेज रही लेकिन इस फिल्म में कैटरीना बेहद एक्टिव और चुलबुली दिखीं। हालांकि फिल्म से कहीं ज्यादा एक्टिव कैटरीना इस वीडियो में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में कैटरीना बिना हाथों के पुश अप करते हुए नजर आर रही हैं। मैजिकल फिल्म के बाद मैजिकल पुश अप्स, लोगों की आंखें नहीं हट रही हैं।

कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो डालकर अपने फैंस को लोट पोट कर दिया है। इस अदाकारा ने साबित कर दिया कि उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। फिटनेस का टिप्स दे रहीं कैटरीना के इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं।

कैटरीना ने जिस अंदाज में पुश अप किया, अच्छे अच्छे बॉडी बिल्डर्स के लिए भी ऐसा करना मुश्किल होगा।

वीडियो के शुरुआती हिस्से को देखकर कसरत से भागने वाले लोग इंस्पायर हो सकते हैं...

दरअसल कटरीना एक तरह के झूले पर लेटी हुई थीं, जिसके एक सिरे पर फिटनेस एक्सपर्ट खड़े हुए थे। जिसके चलते ही कटरीना पुशअप्स करती नजर आ रही थीं...

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

source: firkee.in

'पिया मोरे' गाते हुए स्क्रीन पर गर्मी बढ़ा रहे हैं इमरान हाशमी और सनी लियॉन


इमरान हाशमी और सनी लियॉन एकसाथ स्क्रीन पर आग लगाने आ गए हैं। फिल्म 'बादशाहो' का नया गाना 'पिया मोरे' बहुत ही रंग-बिरंगा है। इसका वीडियो एक कोठे पर फिल्माया गया है।

सनी लियॉन अपने देसी लुक में एकबार नजर आ रही हैं। इमरान हाशमी इस फिल्म के ट्रेलर से अपने उस डायलॉग को सार्थक कर रहे हैं जिसमें वो कहते हैं, 'शर्म और मैं तो एकसाथ एक सेंटेंस में आते ही नहीं हैं'।

इस गाने को मीका और नीति मोहन ने गाया है। 90 के दशक की फीलिंग देते हुए इस गीत का म्यूजिक अमित तिवारी ने दिया है। थिरकने के लिए यह धुन काफी कैची है।

इस 'आवारा' गाने ली लिरिक्स मनोज मुन्तशिर ने लिखे हैं।



गाढ़े लाल रंग में फिल्माया गया यह गाना बहुत ही हॉट है। साथ ही इमरान और सनी इस हॉटनेस का पारा और बढ़ा रहे हैं।

source: hindi.news18.com

Monday, July 24, 2017

किस जुर्म के लिए जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए फरहान अख्तर?


फरहान अख्तर एक हालिया तस्वीर में जेल में कैद नजर आ रहे हैं। दरअसल उनकी आने वाली फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है.

इस पोस्टर में फरहान ने हाथ में एक तख्ती पकड़ी हुई है जिसमें उनका नाम किशन मोहन गिरहोत्रा लिखा है। साथ ही उनका कैदी नंबर 1821 और आज की तारीख यानी 24 जुलाई 2017 भी लिखा है।

इस फिल्म में किशन एक सिंगर बनना चाहता था लेकिन अब वो एक खून के आरोप में जेल में बंद है।

फिल्म के निर्माता निखिल आडवानी ने भी इस पोस्टर को शेयर करते हुए किशन के लिए मदद की गुहार लगाई है। साथ ही उन्होंने ये हैशटैग #KishenNirdoshHai भी शुरू किया है।

बता दें कि रणबीर कपूर के भाई आदर जैन और अन्या सिंह की आने वाली फिल्म 'कैदी बैंड' की कहानी 'लखनऊ सेंट्रल' से बहुत मिलती जुलती है।

कहा जा रहा था कि 'कैदी बैंड' की कहानी 'लखनऊ सेंट्रल' से चुराई गई है।

निर्देशक रंजीत तिवारी इस फिल्म से बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म 15 सितम्बर को रिलीज होगी।

source: hindi.news18.com

Sunday, July 23, 2017

इस 20 वर्षीय मॉडल की आँखों ने सबको कर रखा है सम्मोहित – देखे तस्वीरें


सारा मैकडैनियल, यह वो लड़की है जिसकी आंखें इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अमेरिका की रहने वाली इस लड़की की एक आंख का रंग पीला तो दूसरी आंख हल्‍के नीले रंग की है।

देखे खूबसूरत तस्वीरें :
पेशे से मॉडल सारा इस खूबी के कारण इंस्‍टाग्राम पर काफी पॉपुलर हो रही है। लोग सारा की खूबसूरती से अधिक उसकी अांखों के रंगों को देखने के लिए उत्सुक हैं। सारा मैकडैनियल की दो रंगों वाली आंखों की तस्‍वीर तमाम सोशल मीडिया वेबसाइट्स पर खूब वायरल हो रही हैं। इंस्‍टाग्राम, फेसबुक जैसी सोशल साइट्स पर सारा की दो रंगों वाली आंखें खूब पसंद भी की जा रही हैं।





source: gajabdunia.com

Saturday, July 22, 2017

'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' ओनलाइन हुई लीक, आया अक्षय का बयान


अक्षय कुमार की 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के जब से लीक होने की खबर आई है, तभी से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सकते में है। अक्षय ने अभी तक इस मामले में चुप्पी साध रखी थी लेकिन अब उन्होंने ट्वीट कर अपने फैंस को पाइरेसी के खिलाफ इस लड़ाई में सहयोग करने को कहा है।


अक्षय ही नहीं, बल्कि फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा ने भी बयान जारी कर कहा है कि किसी को घबराने की जरुरत नहीं है। उन्होंने लिखा, 'मैं अपने शुभ चिंतकों से कहना चाहूंगी कि घबराएं नहीं। कुछ लोगों ने पाइरेसी करनी चाही थी लेकिन क्राइम ब्रांच ने मामला सुलझा लिया है।'


कुछ दिन पहले खबर आई थी कि फिल्म के प्रोड्यूसर नीरज पांडेय और प्रेरणा अरोड़ा ने फिल्म लीक होने की शिकायत क्राइम ब्रांच में की है। माना जा रहा है कि लोखंडवाला के एक जिम ट्रेनर के पास पूरी फिल्म पेन ड्राइव में है। जिम ट्रेनर से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने रेमो डिसूजा ने नीरज और प्रेरणा को फिल्म के लीक होने की सूचना दी थी जिसके बाद ही दोनों ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है।

source: amarujala.com

Friday, July 21, 2017

डेढ़ महीने में इस वीडियो को मिले 43 लाख से ज्यादा व्यूज, आखिर ऐसा क्या है?


पहले शादियों में लेडीज संगीत के कार्यक्रम में पुरुष नहीं होते थे मगर अब पूरा परिवार एक साथ इकट्ठा होकर लेडीज संगीत के कार्यक्रम में हिस्सा लेता है और उसे यादगार बनाता है, आजकल एक नया ट्रेंड चल गया है, लोग अपने घर के कार्यक्रमों का वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करते हैं और अन्य लोग उसे देखकर अपनी प्रतिक्रियाएं देते हैं, इसके जरिए हमारे रीति रिवाज को अब देश विदेश में भी लोग देख पा रहे हैं।

आज हम आपके लिए जो वीडियो लाए हैं उसमें एक शादी के बाद लेडीज संगीत कार्यक्रम का खूबसूरत नमूना देखने को मिलता है, एक बेहद खूबसूरत दुल्हन ‘प्रेम रतन धन पायो’ गाने पर परिवार की अन्य महिलाओं के साथ डांस कर रही है, एक के बाद एक कई मजेदार और स्वीट म्यूजिक बेस्ड गाने बजते हैं और दूल्हन परिवार की अन्य बालाओं और महिलाओं के साथ अपना परफॉरमेंस देती है। 17 मिनट के इस वीडियो में आप पाएंगे कि बेहद खूबसूरती के साथ दूल्हन और अन्य महिलाएं एक जबरदस्त डांस शो पेश करती हैं।

पूरे वीडियो में एक भी चीज ऐसी नहीं है जिसे देखकर आप बोर हों या जिसे आप सबके साथ देखने से कतराएंगे मगर 17 मिनट का यह साधारण सा वीडियो आपको अंत तक रोककर रखेगा, इस वीडियो को ‘कैटी पिक्चर्स इंडिया’ नाम के चैनल ने 27 अप्रैल 2017 को यूट्यूब पर अपलोड किया है और तबसे अबतक यानी कि करीब डेढ़ महीने में वीडियो को 43,83,935 व्यूज मिल चुके हैं इसके अलावा इसे 15 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

आपको यह वीडियो जरूर देखना चाहिए, यह हमारे समाज में आधुनिकता के आवरण पर सभ्यता और रीति रिवाज का बेहतरीन नमूना है, साथ ही इस वीडियो के अंत में परिवार के पुरुष भी आकर डांस में शामिल होते हैं और उसके बाद अंत में दूल्हन, परिवार की बुजुर्ग अपनी दादी को डांस के लिए उठाती है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आधुनिकता और रीति रिवाज सभ्य तरीके से कैसे एक साथ लाए जा सकते हैं।

देखें वीडियो

source: newstrend.news

Wednesday, July 19, 2017

एयरपोर्ट की तरह बना ये श्मशान घाट, नाम है- अंतिम उड़ान मोक्ष यात्रा


गुजरात के बारडोली में श्मशान घाट को एयरपोर्ट थीम पर बनाया गया है। किसी की अंतिम यात्रा को सुखद बनाने के लिए ये श्मशान घाट बिल्कुल एयरपोर्ट की तरह बनाया गया है।यही नहीं इस एयरपोर्ट का नाम अंतिम उड़ान मोक्ष यात्रा रखा गया है।

जब भी इस श्मशान घाट पर कोई शव अंतिम संस्कार के लिए आता है तो यहां एयरपोर्ट की तरह घोषणा होती है। यहां हवाई जहाज के दो रेप्लिका भी रखे गए हैं, इनका नाम मोक्ष एयरलाइन्स और स्वर्ग एयरलाइन्स हैं।

घोषणा में यह बताया जाता है कि शव की एंट्री किस गेट से होनी है। यहां मृतक के परिजनों को सांत्वना देने के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। इस श्मशान के अध्यक्ष सोमाभाई पटेल ने बताया कि मिन्ढोला नदी के किनारे स्थित यह श्मशान मोक्ष एयरपोर्ट में तब्दील हो गया है। बारडोली के लोग इसे श्मशान नहीं बल्कि मोक्ष एयरपोर्ट के रूप देखेंगे। श्मशान शब्द काफी कटु है, यही वजह है कि इसे अंतिम उड़ान मोक्ष एयरपोर्ट नाम दिया गया है।'

इस श्मशान में 5 चितास्थल हैं। तीन चितास्थलों पर इलेक्ट्रिक मशीन से दाह संस्कार किया जाता है। शव को जलाने पर हवाई जहाज की आवाज आती है। गौरतलब है कि लगभग 40 गांवों से लोग यहां अंतिम संस्कार करवाने के लिए आते हैं।

source: haribhoomi.com

नाचते-नाचते कुछ ऐसे अंदाज में किया प्यार का इजहार, वीडियो हो रहा वायरल


इश्क की खुमारी और नाचने का जुनून जब मिक्स अप हो जाए तो तस्वीर कुछ ऐसी उभरती है। यूट्यूब पर डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कोरियोग्राफर लड़की के साथ नाचते हुए बीच में ही दिल की बात कुछ ऐसे अंदाज में कह देता है कि देखने वालों पर भी जैसे अजब दीवानापन हावी हो जाता है।

यूट्यूब के पेज पर दिए गए लिंक को खंगालने पर पता चला कि बीच डांस में प्रेमिका को प्रपोज करने वाले डांसर का नाम फिल राइट है। फिल राइट फ्लोरिडा से है। 9 साल की उम्र से ही नाच रहे हैं। आज की तारीख में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बड़े कोरियोग्राफरों में इनकी गिनती होती है।

फिल राइट के पेज से इस वीडियो को 15 जुलाई को शेयर किया गया था। खबर लिखे जाने तक यू-ट्यूब पर इस वीडियो को 6 लाख 36 हजार 601 बार देखा जा चुका था। जो भी हो, फिल राइट का अपने प्यार को लेकर अंदाजे-बयां देखने वालों के दिल में घर किए जा रहा है, इसलिए इसे एकबार शेयर करना तो बनता ही है। आप चाहें तो अपनी प्रतिक्रियाएं हमारे कमेंट्स बॉक्स में दे सकते हैं।

देखें वीडियो-

source: firkee.in

Tuesday, July 18, 2017

इस नंबर पर कॉल बैक करना पड़ सकता है भारी, हो सकता है बड़ा नुकसान


आजकल पूरी दुनिया में एक नए तरह का स्कैम चल रहा है। One Ring Scam एक नए टाइप का स्कैम है जिससे कई लोग अफेक्टेड हो रहे हैं।

इसमें आपको मिसकॉल आते हैं। यह कॉल ज्यादा रात में किए जाते हैं जो सुबह आपको मिसकॉल के रूप में दिखाई देते हैं। इस पर कॉल बैक करने पर ही आप मुसीबत में फंस जाते हैं।

अक्सर इसमें विक्टिम को इंटरनेशनल नंबर्स से कॉल आते हैं। अक्सर हम यह जानने के लिए कि किसने और क्यों इतनी रात को फोन किया है कॉलबैक करते हैं। यहीं से प्रॉब्लम शुरू हो जाती है। यह स्कैम जापान से शुरू हुआ है इसे Wangiri Scam भी कहते हैं। इसका मतलब One ring cut होता है।

इन नंबर्स से रहे सावधान
यही हैं वे नंबर्स जिनसे लोगों को मिसकॉल किए जा रहे हैं। इन नंबर्स से कॉल आने पर इन्हें इग्नोर करें। न तो इन्हें रिसीव करें न ही इन पर कॉल बैक करें।
Burundi (+257)
Malawi (+265)
Pakistan (+92)
Russia (+7)
Nigeria (+234)
Tunisia (+216)
Belarus (+375)

कट रहे हैं पैसे
रनीता डिसूजा को रात 1.35 बजे (+216) कोड से कॉल आया। जैसे ही वे फोन उठाने वाली थी फोन कट गया। रनीता ने कॉल बैक किया। फोन तो रिसीव हुआ लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। जब उन्होंने फोन रखा उनके अकाउंट से 60 रुपए कट गए।

जैसे ही आप इन अननोन नंबर्स पर कॉल करते हैं। आपको सैकड़ों स्पैम आने लगते हैं। कई बार आपको होल्ड पर रख दिया जाता है और पूरा बैलेंस खत्म हो जाता है। इसके साथ ही कई बार आपके फोन को भी हैक कर लिया जाता है।

इंटरनेशनल नंबर पर आने वाले मिस कॉल पर बैक कॉल न करें। अगर कोई आपसे बात करना चाहता है तो वो आपको फिर से कॉल करेगा या मैसेज करेगा। अगर आप गलती से कॉल बैक कर देते हैं उसे उसे तुरंत डिस्कनेक्ट कर दें। ऐसे कॉल्स पर कभी भी पर्सनल डिटेल शेयर न करें।

ट्रूकॉलर जैसी ऐप्स यूज करें जो कॉलर को आइडेंटिफाई करते हैं। अगर ट्रू कॉलर पर दिखाई जा रही डिटेल से आप सेटिस्फाई नहीं है तो फोन न उठाए न करें।

source: dailynews360.com

ऐसा क्या है इस वीडियो में कि लोग आंख नहीं हटा पा रहे!


आपने लोगों को झरने के पानी में चट्टान से छलांग लगाते हुए तो बहुत देखा होगा लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो एक खूबसूरत हसीना का वीडियो वायरल हो रहा है जो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है जिसमें दिख रहा है कि, वो एक चट्टान से झरने के पानी में छलांग लगा रही है। इस वीडियो में खास बात यह है कि, यह वीडियो बहुत ही स्लो मोशन में दिख रहा है जिस कारण यह खूबसूरत हसीना इंटरनेट पर तहलका मचा रही है।

ख़बरों के मुताबिक, ये खूबसूरत हसीना गायक और मॉडल मोनिका डोगरा हैं और अब वो टीवी रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के आठवें सीजन में हिस्सा लेने वाली हैं। ये वीडियो हाल ही में स्पेन में इसी टीवी शो कि शूटिंग के दौरान का है, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

झरने के पानी में चट्टान से छलांग लगाती गायक और मॉडल मोनिका डोगरा का स्लो मोशन वीडियो लोगों को दीवाना बना रहा है। ये वीडियो इसलिए लोगों को पसंद आ रहा है कि ये एक खुबसुरत जगह का है।

देखें वीडियो-

आपको बता दे गायिका और अभिनेत्री मोनिका डोगरा हिंदी फिल्मों में के लिए भी गीत गा चुकीं हैं। हाल ही में मोनिका ने एक बयान में कहा था कि, “जब ‘फायरफ्लाइस’ आई, मैंने इसके कुछ गीत लिखे थे। उन्होंने ने इसी साल आई फिल्म ‘फायरफ्लाइस’ में पहली बार गीत भी लिखा था।

इस फिल्म में मोनिका ने प्रमुख किरदार भी निभाया था, जो गीत उन्होंने लिखा था वह बेहद भावपूर्ण है। बता दें कि, इस वीडियो को लोग पसंद कर रहें है साथ ही वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दें रहें है।

source: jantakareporter.com

Monday, July 17, 2017

'जग्गा जासूस' देखने के बाद अमिताभ ने दिए कुछ इस तरह के रिएक्शन


अनुराग बसु डायरेक्टेड फिल्म 'जग्गा जासूस' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को देखने के बाद महानायक अमिताभ बच्चन भी तारीफ किये बिना नहीं रह सके। उन्होंने इस फिल्म को दिलचस्प और बेहतरीन बताया। इस फिल्म में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में हैं, यह इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा कि जग्गा जासूस' देखी, यह कहने से खुद को रोक न सका कि अनुराग ने कितनी दिलचस्प, उन्नत और बेहतरीन फिल्म बनाई है। अमिताभ के अलावा, फिल्मकार करण जौहर ने भी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर इस फिल्म को सराहा।

करण ने ट्विटर पर लिखा, "'जग्गा जासूस' के बारे में सुना था, देखा तो वाकई आनंददायक प्रस्तुति के साथ असामान्य कहानी है। उन्होंने कहा, "रणबीर ने एक बार फिर अपनी योग्यता से खुद को मंजा हुआ कलाकार साबित कर दिया। कैटरीना ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ काम किया है। अभिनेत्री लिजा रे ने ट्वीट किया कि यह फिल्म सीक्वल की हकदार है।

अनुराग बसु डायरेक्टेड इस फ़िल्म की रिलीज़ को लेकर काफ़ी इंतज़ार करना पड़ा और लॉन्च होने के करीब तीन साल बाद परदे पर आ सकी जग्गा जासूस ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन आठ करोड़ 57 लाख रूपये का कलेक्शन किया था।

Thursday, July 13, 2017

अमिताभ बच्चन ने कुमार विश्वास को भेजा नोटिस, मिला ये जवाब


महानायक अमिताभ बच्चन और आम आदमी पार्टी के नेता व कवि कुमार विश्वास का ट्विटर वॉर शुरू हो चुका है। दरअसल, कुमार विश्वास ने अमिताभ के पिता कवि हरिवंश राय बच्चन की एक कविता गाई और उसे यूट्यूब पर अपलोड किया था।

इसी के चलते उन्होंने कुमार को ट्वीट किया था। इसमें अमिताभ ने लिखा था कि वो कॉपीराइट मामले के चलते कुमार विश्वास को लीगर नोटिस भेजेंगे।

अमिताभ ने लिखा, 'ये कॉपीराइट का उलंघन है। हमारा लीगल डिपार्टमेंट इस पर एक्शन लेगा।
अब कुमार विश्वास ने अमिताभ बच्चन को जवाब दिया और लिखा, 'सभी कवियों से मुझे इसके लिए प्रशंसा मिली लेकिन आपसे नोटिस। बाबूजी को श्रद्धांजलि देने वाले ट्वीट डिलीट कर रहा हूं। साथ ही मांगने पर 32 रुपए भेज रहा हूं जो इससे कमाए है।'
कुमार विश्वास ने हरिवंश राय बच्चन की 'नीड़ का निर्माण' कविता गाई थी और यूट्यूब पर अपलोड भी किया था। वो यूट्यूब पर 'तर्पण' नाम से अपने वीडियो शेयर करते हैं और 8 जुलाई को उन्होंने इस कविता को शेयर किया था। हालांकि कुमार विश्वास ने जब इस कविता को शेयर किया तो बकायदा हरिवंश राय बच्चन को क्रेडिट भी दिया था।

source: amarujala.com

विराट कोहली ने शेयर की अपने 'प्यार' की ये तस्वीर


14 जुलाई से शुरू हो रहे IIFA 2017 को होस्ट करने के लिए अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर पूरी तरह से तैयार है. बॉलीवुड के सितारे भी अपने प्रियजनों के साथ न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी IIFA अवार्ड का हिस्सा बनने वाले हैं. जी नहीं, वो शो में कोई डांस परफॉर्म नहीं कर रहे. विराट तो अपनी एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ प्यार भरा समय बिता रहे हैं.

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपनी और अनुष्का की एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर के कैप्शन में विराट ने लिखा, 'अपने प्यार के साथ फुर्सत के कुछ पल'.

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

अनुष्का और विराट की ये लव स्टोरी साल 2013 में शुरू हुई थी. बीच में उनके ब्रेकअप की खबरें भी आई थीं. लेकिन लगता है कि ये जोड़ी वापस साथ आ गई है.

फैन्स को भी यह तस्वीर बहुत पसंद आ रही है. अभी तक इस तस्वीर को 14 लाख लाइक्स मिल चुके हैं.

source: hindi.news18.com

Wednesday, July 12, 2017

एक ऐसा मंदिर जहां जाने से लोगो को लगता है डर!


मंदिरों में जहा लोग बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान के दर्शन करने जाते हैं वहीं भारत में एक ऐसा मंदिर भी है जहां जाने से लोग डरते हैं। ऐसा एक मंदिर उत्तराखंड में है। यहां पर भक्त मंदिर से करीब 30 मीटर दूरी से ही पूजा करते हैं। उत्तराखंड के देवाल स्थित पर्यटन अंधी आस्था के चलते धार्मिक स्थल वाण के लाटू मंदिर में श्रद्धालु अंदर प्रवेश नहीं करते हैं, बल्कि भक्त मंदिर से 30 मीटर दूर परिसर में ही रहकर पूजा करते हैं।

मरने के चार माह बाद इस महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

अंधी आस्था के चलते मंदिर में आंख पर पट्टी बांधकर केवल पुजारी प्रवेश करता है। इसी रहस्य और अंधी आस्था से यहां हर साल हजारों श्रद्धालु जुटते हैं और आज तक कोई भी भक्त मंदिर के अंदर नहीं गया। अगर मंदिर के अंदर पुजारी बिना आंखों पर पट्टी पर बांधकर जाता है तो वहां से एक तेज रोशनी निकलती है जिससे व्यक्ति अंधा हो जाता है। इसलिए यहां पुजारी हमेशा आंखों पर पट्टी पर अंदर जाता है।

अनोखा मंदिर ! यहां मरा हुआ इंसान भी हो जाता है जिंदा!

वाण में एक परंपरा और भी है। यहां के लोग अपनी बेटियों की विदाई डोली से नहीं बल्कि घोड़े पर बैठाकर करते हैं। इस गांव के लोग लाटू देवता और भगवती को अपना ईष्ट मानते हैं। मान्यता है कि इस गांव से राजजात यात्रा तथा लोकजात यात्रा में भगवती की डोली को ग्रामीण कैलाश ले जाते हैं। गांव के पान सिंह के अनुसार डोली में देवी के अलावा किसी को नहीं बैठाया जाता है, इसलिए बेटियों को घोड़े पर विदा किया जाता है।

source: rochakkhabare.com