Showing posts with label Fun-Facts. Show all posts
Showing posts with label Fun-Facts. Show all posts

Wednesday, July 19, 2017

नाचते-नाचते कुछ ऐसे अंदाज में किया प्यार का इजहार, वीडियो हो रहा वायरल


इश्क की खुमारी और नाचने का जुनून जब मिक्स अप हो जाए तो तस्वीर कुछ ऐसी उभरती है। यूट्यूब पर डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कोरियोग्राफर लड़की के साथ नाचते हुए बीच में ही दिल की बात कुछ ऐसे अंदाज में कह देता है कि देखने वालों पर भी जैसे अजब दीवानापन हावी हो जाता है।

यूट्यूब के पेज पर दिए गए लिंक को खंगालने पर पता चला कि बीच डांस में प्रेमिका को प्रपोज करने वाले डांसर का नाम फिल राइट है। फिल राइट फ्लोरिडा से है। 9 साल की उम्र से ही नाच रहे हैं। आज की तारीख में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बड़े कोरियोग्राफरों में इनकी गिनती होती है।

फिल राइट के पेज से इस वीडियो को 15 जुलाई को शेयर किया गया था। खबर लिखे जाने तक यू-ट्यूब पर इस वीडियो को 6 लाख 36 हजार 601 बार देखा जा चुका था। जो भी हो, फिल राइट का अपने प्यार को लेकर अंदाजे-बयां देखने वालों के दिल में घर किए जा रहा है, इसलिए इसे एकबार शेयर करना तो बनता ही है। आप चाहें तो अपनी प्रतिक्रियाएं हमारे कमेंट्स बॉक्स में दे सकते हैं।

देखें वीडियो-

source: firkee.in

Tuesday, July 18, 2017

ऐसा क्या है इस वीडियो में कि लोग आंख नहीं हटा पा रहे!


आपने लोगों को झरने के पानी में चट्टान से छलांग लगाते हुए तो बहुत देखा होगा लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो एक खूबसूरत हसीना का वीडियो वायरल हो रहा है जो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है जिसमें दिख रहा है कि, वो एक चट्टान से झरने के पानी में छलांग लगा रही है। इस वीडियो में खास बात यह है कि, यह वीडियो बहुत ही स्लो मोशन में दिख रहा है जिस कारण यह खूबसूरत हसीना इंटरनेट पर तहलका मचा रही है।

ख़बरों के मुताबिक, ये खूबसूरत हसीना गायक और मॉडल मोनिका डोगरा हैं और अब वो टीवी रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के आठवें सीजन में हिस्सा लेने वाली हैं। ये वीडियो हाल ही में स्पेन में इसी टीवी शो कि शूटिंग के दौरान का है, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

झरने के पानी में चट्टान से छलांग लगाती गायक और मॉडल मोनिका डोगरा का स्लो मोशन वीडियो लोगों को दीवाना बना रहा है। ये वीडियो इसलिए लोगों को पसंद आ रहा है कि ये एक खुबसुरत जगह का है।

देखें वीडियो-

आपको बता दे गायिका और अभिनेत्री मोनिका डोगरा हिंदी फिल्मों में के लिए भी गीत गा चुकीं हैं। हाल ही में मोनिका ने एक बयान में कहा था कि, “जब ‘फायरफ्लाइस’ आई, मैंने इसके कुछ गीत लिखे थे। उन्होंने ने इसी साल आई फिल्म ‘फायरफ्लाइस’ में पहली बार गीत भी लिखा था।

इस फिल्म में मोनिका ने प्रमुख किरदार भी निभाया था, जो गीत उन्होंने लिखा था वह बेहद भावपूर्ण है। बता दें कि, इस वीडियो को लोग पसंद कर रहें है साथ ही वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दें रहें है।

source: jantakareporter.com

Wednesday, July 12, 2017

एक ऐसा मंदिर जहां जाने से लोगो को लगता है डर!


मंदिरों में जहा लोग बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान के दर्शन करने जाते हैं वहीं भारत में एक ऐसा मंदिर भी है जहां जाने से लोग डरते हैं। ऐसा एक मंदिर उत्तराखंड में है। यहां पर भक्त मंदिर से करीब 30 मीटर दूरी से ही पूजा करते हैं। उत्तराखंड के देवाल स्थित पर्यटन अंधी आस्था के चलते धार्मिक स्थल वाण के लाटू मंदिर में श्रद्धालु अंदर प्रवेश नहीं करते हैं, बल्कि भक्त मंदिर से 30 मीटर दूर परिसर में ही रहकर पूजा करते हैं।

मरने के चार माह बाद इस महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

अंधी आस्था के चलते मंदिर में आंख पर पट्टी बांधकर केवल पुजारी प्रवेश करता है। इसी रहस्य और अंधी आस्था से यहां हर साल हजारों श्रद्धालु जुटते हैं और आज तक कोई भी भक्त मंदिर के अंदर नहीं गया। अगर मंदिर के अंदर पुजारी बिना आंखों पर पट्टी पर बांधकर जाता है तो वहां से एक तेज रोशनी निकलती है जिससे व्यक्ति अंधा हो जाता है। इसलिए यहां पुजारी हमेशा आंखों पर पट्टी पर अंदर जाता है।

अनोखा मंदिर ! यहां मरा हुआ इंसान भी हो जाता है जिंदा!

वाण में एक परंपरा और भी है। यहां के लोग अपनी बेटियों की विदाई डोली से नहीं बल्कि घोड़े पर बैठाकर करते हैं। इस गांव के लोग लाटू देवता और भगवती को अपना ईष्ट मानते हैं। मान्यता है कि इस गांव से राजजात यात्रा तथा लोकजात यात्रा में भगवती की डोली को ग्रामीण कैलाश ले जाते हैं। गांव के पान सिंह के अनुसार डोली में देवी के अलावा किसी को नहीं बैठाया जाता है, इसलिए बेटियों को घोड़े पर विदा किया जाता है।

source: rochakkhabare.com

Tuesday, July 11, 2017

कॉफी शॉप में बैठकर लिखी गई थी दुनिया के सबसे महान जादूगर की कहानी


हैरी पॉटर के फैन्स आज बहुत खुश हैं. हैरी पॉटर सिरीज की पहली किताब 'हैरी पॉटर एंड दि फिलॉसौफर्स स्टोन' को रिलीज हुए आज पूरे 20 साल हो गए हैं. फैन्स को इस खुशी के बीच थोड़ा आश्चर्य भी जरूर हो रहा होगा कि ये 20 साल इतनी जल्दी कैसे बीत गए.

90 के दशक के आखिरी साल और नई सदी का शुरुआती दौर हैरी पॉटर के ही नाम रहा. जेके रोलिंग जब हैरी पॉटर की सीरीज लिख रही थीं, उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी.

रोलिंग अक्सर किसी कॉफी शॉप में बैठकर हैरी पॉटर की तिलिस्मी दुनिया के किस्से पिरोती थीं और उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि ये किताबें उन्हें दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में ले आएंगी.

साल 2002 में इस किताब पर फिल्में बनने का ट्रेडिशन शुरू हो गया. पहली फिल्म इसी साल आई और आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया.

उस दौर में शायद ही कोई बच्चा ऐसा होगा जिसने ये किताबें नहीं पढ़ी होंगी या इनपर बनीं फिल्में नहीं देखी होंगी. इन किताबों और फिल्मों ने बच्चों और किशोरों को एक नई जादुई दुनिया से परिचय करवाया था.

हैरी पॉटर की पहली किताब के 20 साल पूरे होने के मौके पर जानिए इस किताब और इस पर बनी फिल्म के बारे में कुछ रोचक किस्से:

1. हरमाईनी ग्रेंजर के किरदार के लिए एमा वाटसन फिट नहीं थीं. दरअसल जे के रोलिंग ने अपनी किताबों में जिन तीन बच्चों का जिक्र किया है वो रूप-रंग में बिलकुल सामान्य थे. एक पढ़ाकू लड़की हरमाईनी ग्रेंजर के रूप में उन्होंने किसी साधारण लुक्स वाली लड़की की कल्पना की थी.

एमा वाटसन से मिलने से पहले रोलिंग ने उनसे फ़ोन पर बात की थी. 60 सेकंड की उन बातचीत में एमा ने रोलिंग को इतना इम्प्रेस कर दिया कि रोलिंग ने उन्हें रोल के लिए फाइनल कर लिया. एमा से मिलने पर रोलिंग को लगा कि वो इस रोल के लिए ज्यादा खूबसूरत हैं लेकिन फिर रोलिंग ने उन्हें इस रोल में स्वीकार लिया.


2. नॉवेल में 'हेडविग दि आउल' हैरी पॉटर का दोस्त है. जब फिल्म के लिए स्क्रीनिंग चल रही थी तो हैरी पॉटर से पहले उसके पालतू उल्लू को इस रोल में कास्ट किया गया था.


3. फिल्म निर्माता चाहते थे कि लेखिका जेके रोलिंग फिल्म में हैरी पॉटर की मां का किरदार निभाएं लेकिन रोलिंग तैयार नहीं हुई. रोलिंग का कहना था कि वो बहुत बुरी एक्ट्रेस हैं और कैमरे के सामने पूरा सीन बिगाड़ देंगी.


4. फिल्म की शूटिंग के दौरान सभी बाल कलाकार सीन में अपना असली होमवर्क करते थे ताकि यह सीन बिलकुल असली लगे.


5. फिल्म की शूटिंग के दौरान डेनियल रेडक्लिफ ने 160 चश्मे बदले थे.


6. जे के रोलिंग की पहली किताब का नाम 'हैरी पॉटर एंड दि फिलॉसौफर्स स्टोन' थी. इस किताब पर बनी फिल्म यूके में इसी नाम से रिलीज हुई थी. लेकिन अमेरिका में इसे 'फिलॉसौफर्स स्टोन' की जगह 'सौसर्स स्टोन' के नाम से रिलीज किया गया. इसके लिए फिल्म के सभी सीन जहां फिलॉसौफर्स स्टोन बोला गया था रीडब किये गए.


7. लेखिका जे के रोलिंग का जन्मदिन 31 जुलाई को होता है. इसीलिए उन्होंने अपनी कहानी के मुख्य किरदार हैरी पॉटर को भी जन्मदिन की यही तारीख दे दी.

source: hindi.news18.com

Monday, July 10, 2017

स्वर्ग से आया इंद्र का घोड़ा, इतना खूबसूरत की बस देखते रह जायेंगे आप


इस दुनिया में घोड़ों की कई तरह की प्रजातियां मौजूद हैं जिनमे से कुछ प्रजातियों के घोड़े बहुत खूबसूरत होते हैं किसी के बाल काफी सुन्दर होते हैं तो किसी का रंग आकर्षक होता है। लेकिन आज हम आपको घोड़े की एक ऐसी प्रजाति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसे इस दुनिया का सबसे खूबसूरत जानवर कहा जाता है।

अखल टेके के नाम से प्रसिद्ध ये घोड़े सोने जैसे रंग के होते हैं जिन्हें लोग जानवरों की दुनिया के सुपरमॉडल की संज्ञा भी देते हैं । ये घोड़े इतने खूबसूरत होते हैं की इन्हें देखकर हर कोई कहता है इतना सुन्दर जानवर कभी नहीं देखा। ये घोड़े रौशनी में तो और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देते हैं।


वैसे आपको बता दें की इस प्रजाति के घोड़े सिर्फ रूस और तुर्कमेनिस्तान में ही पाए जाते हैं और तुर्कमेनिस्तान के लोग इन्हें वहां का राष्ट्रीय खज़ाना मानते हैं । वहीँ अगर चीन की बात करें तो चीन में इन्हें “स्वर्ग से आए घोड़े” या “सोने के घोड़े” की संज्ञा दी जाती है। इस तरह के घोड़े बेहद खूबसूरत होने के साथ साथ बहुत ही ताकतवर और फुर्तीले भी होते हैं और ये किसी भी मौसम में रहने के आदि होते हैं।

source: dainiksaveratimes.com

Friday, July 7, 2017

वैज्ञानिकों को मिली 3 अंगुलियों वाली ममी, क्या आपने देखी


दक्षिण अमेरिका की एक गुफा से वैज्ञानिकों के एक दल को तीन अंगुलियों वाली ममी मिली है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि तीन उंगलियों वाली यह ममी किसी एलियन की है।

सेल्‍फ प्री क्‍लेम्‍ड पैरानॉर्मल रिसर्चस के एक ग्रुप की मानें तो उन्‍होंने पेरु के पास नाजका शहर में एक एलियन के कंकाल को ढूंढ़ निकाला है। इस ग्रुप की मानें तो यह एलियन सैकड़ों साल पुराना है।

वैज्ञानिक एलियन होने की वजह इसकी तीन उंगलियां बता रहे हैं। इसका शरीर, सिर इंसानों जैसा ही है। डॉ. कॉन्‍सटंटीन सेंट पीटर्सबर्ग यूनीवर्सिटी में प्रोफेसर हैं ने बताया कि यह मानव भी हो सकता है।


दक्षिण अमेरिका की एक गुफा से वैज्ञानिकों के एक दल को तीन अंगुलियों वाली ममी मिली है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि तीन उंगलियों वाली यह ममी किसी एलियन की है। सेल्‍फ प्री क्‍लेम्‍ड पैरानॉर्मल रिसर्चस के एक ग्रुप की मानें तो उन्‍होंने पेरु के पास नाजका शहर में एक एलियन के कंकाल को ढूंढ़ निकाला है। इस ग्रुप की मानें तो यह एलियन सैकड़ों साल पुराना है। ये भी पढ़ें- लाइव शो में गलती से खा लिया जहर, मौत वैज्ञानिक एलियन होने की वजह इसकी तीन उंगलियां बता रहे हैं। इसका शरीर, सिर इंसानों जैसा ही है। डॉ. कॉन्‍सटंटीन सेंट पीटर्सबर्ग यूनीवर्सिटी में प्रोफेसर हैं ने बताया कि यह मानव भी हो सकता है।

जहां पर यह मिला है वहां इसकी बॉडी सफेद पाउडर में ढंकी हुई थी। जिसे अक्‍सर चीजों को सुरक्षित रखने के लिये प्रयोग में लाया जाता है। इस बॉडी के कॉर्बन डेटिंग सेंपल 245 से 410 ईसा पूर्व के बीच के हैं।

एक यूएफओ एक्‍सपर्ट की मानें तो यह सिर्फ एक प्‍लास्‍टरकास्‍ट मॉडल है।

यूएफओ एक्‍सपर्ट नीगल वाट्सन ने कहा कि मैं प्राचीन काल में मिलने वाले शरीरों का एक्‍सपर्ट नहीं हूं। इसे देखने के बाद ऐसा लगता है कि प्‍लास्‍टरकास्‍ट से हड्डियों के ढांचे को तीन उंगलियों से जोड़ा गया है।

जहां पर यह मिला है वहां इसकी बॉडी सफेद पाउडर में ढंकी हुई थी। जिसे अक्‍सर चीजों को सुरक्षित रखने के लिये प्रयोग में लाया जाता है। इस बॉडी के कॉर्बन डेटिंग सेंपल 245 से 410 ईसा पूर्व के बीच के हैं। एक यूएफओ एक्‍सपर्ट की मानें तो यह सिर्फ एक प्‍लास्‍टरकास्‍ट मॉडल है। ये भी पढ़ें- गजब! यहां सिर्फ 5 मिनट में होता है आंखों का इलाज! यूएफओ एक्‍सपर्ट नीगल वाट्सन ने कहा कि मैं प्राचीन काल में मिलने वाले शरीरों का एक्‍सपर्ट नहीं हूं। इसे देखने के बाद ऐसा लगता है कि प्‍लास्‍टरकास्‍ट से हड्डियों के ढांचे को तीन उंगलियों से जोड़ा गया है।

source: haribhoomi.com

Tuesday, June 20, 2017

क्या कभी देखा है भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का मंदिर

Mahatma Gandhi ka Mandir  Read more at: http://www.merahindiblog.com/2017/06/mahatma-gandhi-ka-mandir-aapne-dekha.html

महात्मा गांधी ने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया था। इस बात को सब भारतवासी मानते हैं। आज तक हमने महात्मा गांधी के स्टेच्यू तो कई जगह देखे हैं। लेकिन क्या आप महात्मा गांधी के मंदिर के बारे में जानते हैं।

ओडिसा के सम्बलपुर जिले में भटारा गांव एक मंदिर ऐसा हैं। जो पूरी तरह से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों को मानते हैं। इस मंदिर में महात्मा गांधी की 6 फीट की मूर्ति है।

1928 में महात्मा गांधी इस गांव में आए थे तब से ही इस गांव के लोग भक्त हैं। यहां पर महात्मा गांधी के सिद्धांतों का पालन किया जाता है। साथ ही पूजा और प्रार्थना के समय उनके उपदेश्य सुनाए जाते हैं।

इस मंदिर के निर्माण के पीछे कारण सदियों से चली आ रही परम्पराएं थी। जिसकी वजह से कई मंदिरों में 'हरिजनों' का प्रवेश वर्जित था। 1971 में जब अभिमन्यु विधायक के समय में इस मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ।

इस मंदिर के निर्माण में लोगों ने अपने सामथ्र्य के अनुसार सहायता की। मंदिर में रखी महात्मा गांधी की मूर्ति का निर्माण खलीकोट आर्ट कॉलेज के छात्रों ने किया था।

Source: samacharjagat.com