प्लेन में सफर करने का सपना हर किसी का होता है। ये तो आप जानते ही हैं कि प्लेन फ्यूल से ही उड़ता है। लेकिन क्या कभी सुना है आपने कि कोई प्लेन का तम्बाकू से उड़ता हो। नहीं सुना होगा, तो आये हम बता देते हैं इस अनोखे प्लेन के बारे में। आप प्लेन में किसी तरह का तम्बाकू तो नहीं खा सकते लेकिन इससे बने प्लेन में बैठ सकते हैं।
दरअसल, तंबाकू के पौधे से बनने वाले बायोडीजल से कमर्शियल विमान चलाने की तैयारी चल रही है। तैयारी हो चुकी है जिसका टेस्ट पिछले साल टेस्ट फ्लाइट के रूप में उदय गया था जिसमे करीब 300 यात्रिओं ने सफर किया था। इसमें सबसे आगे है साउथ अफ्रीकन एयरवेज जिसका टेस्ट किया गया है। ये टेस्ट प्लेन जोहानसबर्ग से केपटाउन के बीच 1280 किलोमीटर टोबैको बायोडीजल से उड़ाया था।
इस प्लेन के बारे में बता दे कि तंबाकू प्लांट से फ्यूल बनाने के लिए 'सोलरीस प्रजाति' के पौधे का उपयोग किया जाता है इस तम्बाकू में निकोटिन की मात्रा भी कम होती है। इसके बाद इस साल साउथ अफ्रीकन एयरलाइंस टोबैको बायोफ्यूल का इस्तेमाल शुरू करने वाली है। इसके फ्यूल को धीरे धीरे बदला जायेगा। क्योकि विमान कंपनियों को फ्यूल के लिए सबसे ज्यादा खर्च करना पड़ता है इसलिए ये सब तैयारियां चल रही हैं।
Source: newstracklive.com
