Friday, June 9, 2017

200 रुपए की अंगूठी पलभर में बन गई करोड़ों की, वजह जान दंग रह जाएंगे


37 साल पहले एक महिला ने स्थानीय अस्पताल में कार बूट सेल से एक अंगूठी को खरीदा था। देखने में बेहद साधारण सी अंगूठी में न ही कोई चमक थी, न ही वह कीमती लग रही थी। इसके बावजूद भी महिला को ये उंगूठी भा गई। तब से लेकर अब तक वह उस अंगूठी को पहनकर रहती थीं।

जिस अंगूठी को उन्होंने 200 रुपए में खरीदा था वह असल में हीरे की थी। जिसकी जानकारी उन्हें 37 सालों तक नहीं थी। हाल में ही जब उन्हें इस बात का पता चला तो हैरान रह गईं और बात को पुख्ता करने जौहरी के पास चली गईं। जौहरी ने उन्हें न सिर्फ ये बताया कि अंगूठी 26 कैरेट हीरे की है बल्कि इसकी कीमत 2 से 2.9 करोड़ रुपए तक है। दरअसल इस अंगूठी के हीरे की पहचाना मुश्किल था क्योंकि इसे पुराने तरीके से काटा गया था। जिससे वह हीरे की तरह नहीं चमक पा रहा था।

फिर महिला ने आभूषणों की नीलामी करने वाली एक संस्था से संपर्क किया और जब अंगूठी को खरीदने के लिए बोली लगी तो कीमत 5.46 करोड़ रुपए तक पहुंच गई।

Source: ashwaghosh.com