समुद्र के किनारे छुट्टियां बिताना कई लोगों का सपना होता है। लोग गोवा इसलिए भी जाना चाहते हैं क्योंकि उन्हें अपनी छुट्टी समुद्र के किनारे पर ही बिताना चाहते हैं। चाहे वो कोई भी नदी हो या समुद्र, सबका कहीं न कहीं किनारा होता ही है, अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो आप गलतफहमी में हैं। जी हां देखिए उस समुद्र का नजारा जिसका कोई नहीं किनारा...
बरमूडा ट्रायंगल से ज्यादा दूर नहीं है,
'सारगासो सी' नाम का एक समुद्र है, जिसका कोई किनारा नहीं है। यकीन मानिए, इस समुद्र का कोई तट या किनारा नहीं है। भगवान ने इसे बिलकुल मजे-मजे में बना डाला है। ये अटलांटिक सागर के पूर्व में है, इसके आस-पास कई मीलों तक आपको जमीन देखने को नहीं मिलेगी। अगर आप अभी भी इस बात को बकवास समझ रहे हैं तो मानचित्र देख लीजिए।
वहां जाने के बारे में सोचने वालों को बता दें कि ये बरमूडा ट्रायंगल से ज्यादा दूर नहीं है, इसलिए सोचना भी मत।
ये समुद्र हरदम गर्म रहता है
इस समुद्र का नाम एक खास समुद्री घास सारगासम के नाम पर पड़ा है। इस समुद्र में आप बहुत भारी मात्रा में इन घासों को तैरते हुए देख सकते हैं। सबसे मजेदार बात तो ये है कि कोई जमीनी सपोर्ट न होने के कारण ये समुद्र हवा के अनुसार अपनी स्थिति बदलता रहता है। हैरानी की बात ये है कि अटलांटिक में भीषण ठण्ड होने के बावजूद भी ये समुद्र गर्म रहता है।
वाकई प्रकृति ने कई रोचक चीजे बनाई है। अब बताइए ये तो कोई अनूठा चमत्कार ही है न, वरना किस नदी या समुद्र का किनारा नहीं होता?
Source: amarujala.com


