अमृतसर में आठ साल के एक बच्चे को भगवान का अवतार माना जा रहा है। लोग दूर-दूर से उसे देखने और उसका आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं।
दूल्हा सिंह नाम के इस बच्चे की जन्म से ही कमर पर पूंछ है। यही कारण है कि लोग उसको हनुमान का अवतार मानते हैं।
जैसे-जैसे दूल्हा सिंह के बारे में लोगों को पता चलने लगा, सैकड़ों मीलों से दूर लोग उसकी पूंछ को छूकर आशर्वाद लेने पहुंचने लगे।
हालांकि, दूल्हा के गांव के कई बच्चे उसे तंग करने के लिए अलग-अलग नामों से उसे बुलाते हैं।
दूल्हा सिंह कहता है-
“लोग मुझे हर रोज देखने आते हैं। वो मुझसे आशीर्वाद चाहते हैं। मुझे इसका कारण नहीं पता, लेकिन उन्हें लगता है कि मैं हनुमान की तरह हूं। मुझे बुरा नहीं लगता कि मेरी पूंछ है। ये भगवान की देन है, तो ये जैसी है उसे वैसे ही रहना चाहिए।”
दूल्हा सिंह अमृतसर में अपने अंकल साहिब सिंह और आंटी मजीर कौर के साथ रहता है। दूल्हा के अंकल बताते हैं कि एक बार दूल्हा की मां ने उसकी पूंछ कटाने का फैसला लिया था, लेकिन यह करने से ठीक पहले उनकी मृत्यु हो गई।
उसके बाद परिवार ने निर्णय किया कि वे इस बच्चे की पूंछ को नहीं हटाएंगे, क्योंकि उनका ऐसा मानना है कि इसे काटने से किसी तरह का बुरा प्रभाव पड़ सकता हैं।
अब दूल्हा सिंह अपने गांव और कई दूर दराज इलाके के लोगों के लिए आस्था का प्रतीक बन गया है।
Source: topyaps.com




