Monday, May 29, 2017

एक बाजार ऐसा जहां नहीं है आज भी रुपए का चलन!


भारत की आजादी के इतने वर्ष बाद भी एक बाजार ऐसा है जहां पर भारत की करेंसी यानि रूपया चलन में नहीं हैं। आज भी लोग सामान के बदले सामान ही देते हैं। इस जगह को बासगुड़ा के नाम से जानते हैं। यह छत्तीसगढ़ के बीजापुर से महज 50 किलोमीटर दूर है।

यहां पर एक बड़ा बाजार बासगुड़ा में लगता हैं। जो नक्सली प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से विकास की राह में पिछड़ गया है। यहां पर वनोपज तिखुर, शहद, चिरौंजी और बहुमूल्य जड़ी बूटियों आदि उगाई जाती है। पुलिस और नक्सलियों में हुए संघर्ष की वजह से कई ग्रामीण मारे गए।

आज भी यहां पर सेलर्स मार्केट नहीं बन पाया है और शोषण का दौर जारी है। लोगों ने माना है कि जब तक जागरूकता नहीं आएगी तब तक ये बायर्स मार्केट बना रहेगा।

माना जाता है कि गांव के लोग खड़े नमक का इस्तेमाल करते हैं और वे इसे बासगुड़ा बाजार से लाते हैं। व्यापारी 2 किलोग्राम नमक देकर एक किलोग्राम महुआ लेते हैं। इन दिनों 10 रुपए किलो की दर पर बिक रहे आलू या प्याज के बदले व्यापारी 20 रूपए किलो का महुआ ले रहे हैं।

Source: samacharjagat.com