Wednesday, May 31, 2017

इस गांव में क्यों करते है लोग कंस की पूजा! जानिये क्या है सच।


मथुरा के राजा कंस को बुराई का प्रतीत माना जाता है। उसको प्रजा पर अत्याचार करने और विरोधियों को कुचलना उसकी आदत थी। उसने अपने माता-पिता व सगी बहन और बहनोई को कारावास में रखा था। उसकी वजह एक भविष्यवाणी थी जिसके अनुसार देवकी की आठवीं संतान उसका वध करेगी।

आगे चलकर यह भविष्यवाणी सत्य साबित हुई और भगवान कृष्ण ने अवतार लेकर दुराचारी कंस का अंत कर दिया। कंस के एक तरफ तो अत्याचारी, दुराचारी, शोषक आदि बताया गया है। वही पर एक जगह ऐसी है जहां कंस की पूजा होती हैं।

एक क्रूर व्यक्ति की पूजा कैसे हो सकती है। लेकिन लखनऊ से हरदोई की ओर जाते हुए एक गांव में आपको एक बड़ी मूर्ति नजर आएगी। पहली बार देखने पर आप पहचान नहीं पाएंगे कि यह विशालकाय मूर्ति दुराचारी कंस की भी हो सकती है।

स्थानीय निवासियों का मानना है कि पीढिय़ों से उनके पूर्वज कंस की इस मूर्ति की पूजा करते आए हैं और यह परंपरा आज भी निभाई जा रही है। हालांकि गांव वाले खुद यह नहीं जानते है कि वह कंस की पूजा क्यों करते हैं।

इसके पीछे क्या कारण है या यह परंपरा किन हालातों में और कब शुरू हुई। कोई भी इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकता है कि कुछ जगह ऐसी है जहां पर लोग रावण की पूजा की जाती हैं।

Source: samacharjagat.com